नारायणपुर आश्रम में 6 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

जशपुर। सेवा, स्वास्थ्य और मानवता की भावना को समर्पित विशेष पहल के तहत अघोर परिषद ट्रस्ट नारायणपुर एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट सोगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 06 सितंबर 2026, रविवार को निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह स्वास्थ्य शिविर नारायणपुर आश्रम, जशपुर में आयोजित होगा, जहां क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में एलोपैथिक चिकित्सा के साथ होम्योपैथी एवं आयुर्वेद पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में आने वाले मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य शिविर का पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में नारायणपुर आश्रम पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम की जानकारी

स्थान: नारायणपुर आश्रम, जशपुर
दिनांक: 06 सितंबर 2026, रविवार
समय: सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक एवं दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment