सुशासन तिहार 2026: 14 मई को कस्तुरा में होगा शिविर का आयोजन ,15 गांवों के लोग शिविर में होंगे शामिल ,समस्याओं का होगा त्वरित निवारण

जशपुरनगर 13 मई 2026 /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन जारी है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
         इसी क्रम में 14 मई 2026 को दुलदला जनपद पंचायत अंतर्गत् ग्राम कस्तुरा में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में 15 गांवों कस्तुरा, चांपाटोली, बरपानी, जामपानी, जामटोली, विपतपुर, बंगुरकेला, कोरना, छेरडांड, लोरो, रायडीह, झरगांव, बम्हनी, पतराटोली और दुलदुला के ग्रामीण अपनी समस्याओं व मांगों के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। 
           सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment