सुशासन तिहार 25:08 से 11 अप्रैल तक पहले चार दिन नागरिक बताएंगे अपनी समस्याएं’संबंधित विभाग द्वारा 30 दिवस के अंदर किया जाएगा नागरिकों के समस्याओं का निदान

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में 08 अप्रैल से 31 मई 2025 तक सुशासन तिहार 2025 संचालित किया जा रहा है।
               कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि समस्या और मांग से संबंधित आवेदन करने का आज 09 अप्रैल को दूसरा दिन है। इस सुशासन तिहार में पहले चार दिन आमजनों द्वारा समस्याओं का बताया जाएगा और अगले तीस दिन में जिला प्रशासन द्वारा उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


              सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, विभाग प्रमुखों के कार्यालयों, हाट बाजारों में आवेदन उपलब्ध है। जहां नागरिकों सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अपनी समस्या और मांग के संबंध में आवेदन लिखकर समाधान पेटी में डाल देंगे तथा पावती प्राप्त कर लेगें। संबंधित विभाग द्वारा अगले 30 दिवस के अंदर नागरिकों के समस्याओं का निदान किया जाएगा।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment