प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 23 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढरअम्बा निवासी स्व. अंजिल तिग्गा का नदी के पानी में डूबने से 01 सितम्बर 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता प्रधान तिग्गा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
           इसी प्रकार सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरकोना निवासी स्व. सहिन्दर राम का सांप के काटने से 04 दिसम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता सेवराम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment