जशपुर: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल रंग लाई, आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिला 4 लाख रुपये का मुआवजा

जशपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए राहत का माध्यम बना है। कैंप कार्यालय में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले व्यक्ति की पत्नी को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई। राहत राशि मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


जानकारी के अनुसार, ग्राम झरन (मसरिघाट), पोस्ट घुमरा, तहसील तपकरा निवासी मुनिका बाई विश्वकर्मा के पति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद काफी समय तक मुआवजा राशि नहीं मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में आवेदन देकर सहायता की मांग की।


आवेदन प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन ने मामले का शीघ्र निराकरण करते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि सीधे आवेदिका के बैंक खाते में जमा करा दी।


मुआवजा राशि मिलने पर मुनिका बाई विश्वकर्मा एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली आर्थिक सहायता से संकट की घड़ी में परिवार को बड़ी राहत मिली है।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी केंद्र बनकर उभरा है। यहां प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है, जिससे जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समयबद्ध राहत मिल रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह कार्यालय जरूरतमंदों के लिए भरोसे का केंद्र बन गया है, जहां उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment