जशपुर: केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब जशपुर जिले के लोगों तक तेजी से पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे लोगों के बिजली खर्च में कमी आने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है।
जिले के हितग्राही अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल हर महीने काफी अधिक आता था, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। योजना के तहत उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया, जिसके बाद बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई और अब उन्हें बिजली बिल की चिंता लगभग नहीं रहती।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल सूर्य की किरणों से बिजली का उत्पादन करता है। घर में उपयोग के बाद बची हुई बिजली विद्युत विभाग के ग्रिड में चली जाती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ भी प्राप्त होता है। इस व्यवस्था के कारण उनका मासिक बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है।
अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इससे न केवल बिजली के खर्च में कमी आई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना, बिजली बिल का बोझ कम करना तथा सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना का लाभ मिलने से जिले के कई परिवार आर्थिक बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।