जशपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; पनीर और खोवा में मिला जहरीला सीसा

दीपावली को लेकर मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान तेज, 8 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए; दो नमूने असुरक्षित घोषित

जशपुर, 06 नवंबर 2026। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू किया है। विभाग द्वारा अब तक जिले के 13 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान विभिन्न मिठाइयों के कुल 8 खाद्य नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

इन 13 प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, उनमें इम्पीरियल सुपर मार्केट, मेन रोड कुनकुरी, अशना फास्ट फूड सेंटर, सन्ना रोड जशपुर, दिलबहार नास्ता सेंटर, बस स्टैंड के पास जशपुरनगर, आदि वेदायु न्यूट्रिशनल जूस सेंटर, तिवारी कॉलोनी जशपुरनगर, शेफ आरके बेकरी, पाठक कॉलोनी जशपुर, अश्विनी अमृततुल्य, डोंडका चौरा जशपुर, सीजी 14 फैमिली ढाबा, डोंडका चौरा जशपुर, न्यू स्मार्ट मार्केट, महादेवदंड बगीचा रोड, मधुबन स्वीट्स, ग्रामीण बैंक के पास जशपुर, उत्कल रेस्टोरेंट, पुरानी टोली जशपुर, नीलेश स्वीट्स, बस स्टैंड जशपुर, नीलेश डेयरी, बस स्टैंड जशपुर एवं श्री बालाजी बीकानेर स्वीट्स, महाराजा चौक के पास जशपुर शामिल हैं।

इन 8 मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

निरीक्षण के दौरान विभाग ने पेठा, सोनपापड़ी, गुड़ रसगुल्ला, चमचम, खोवा पेड़ा, बेसन लड्डू, मगज बूंदी लड्डू एवं काला गुलाबजामुन के नमूने संकलित किए हैं। इन सभी नमूनों को गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा की जांच के लिए भेजा गया है।

दूध डेयरी के पनीर और खोवा में मिला लेड, दोनों नमूने असुरक्षित घोषित

इस कार्रवाई के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में एक गंभीर मामला भी सामने आया है। विगत माह जशपुर के बनिया टोली स्थित अरुण दूध डेयरी से पनीर और खोवा के दो खाद्य नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में दोनों नमूनों में लेड यानी सीसा धातु (हैवी मेटल कॉन्टेमिनेशन) की उपस्थिति पाई गई है। इसके बाद दोनों खाद्य नमूनों को असुरक्षित घोषित किया गया है। इस मामले में विभाग द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

दीपावली के बाद क्रिसमस तक जारी रहेगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार आगामी दीपावली और क्रिसमस उत्सव को देखते हुए जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment