जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, छोटी-छोटी जरूरतें हो रहीं पूरी

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस राशि से महिलाएं अपनी घरेलू जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद पा रही हैं।

जशपुर जिले के ग्राम देवगुड़ा निवासी श्रीमती परमिला प्रजापति भी इस योजना की लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की राशि से उन्हें अपने बच्चे की पढ़ाई और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में भी यह राशि उपयोगी साबित हो रही है।

अपनी जरूरत के अनुसार राशि के उपयोग का निर्णय

श्रीमती परमिला प्रजापति ने बताया कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें आर्थिक रूप से संबल दिया है। अब वे अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वयं तय कर पाती हैं कि प्राप्त राशि का उपयोग किस प्रकार किया जाना है। इससे उनमें आत्मनिर्भरता और अपने निर्णय स्वयं लेने का विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक है और महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन रही है।

श्रीमती परमिला प्रजापति ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment