जशपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरुवार को विकासखंड कांसाबेल स्थित अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। बगिया हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान श्री भरत सिंह, श्री उपेंद्र यादव, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।