जशपुर: 06 जुलाई तक जिले में 1630.2 मिमी औसत वर्षा, सामान्य से 63.7 प्रतिशत दर्ज ,मनोरा में सर्वाधिक 238.7 मिमी वर्षा

जशपुरनगर, 06 जुलाई 2026। जशपुर जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से 06 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 1630.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 10 वर्षों के आंकड़ों के आधार पर 06 जुलाई तक जिले की सामान्य औसत वर्षा 2557.8 मिमी मानी जाती है, जिसके मुकाबले इस वर्ष अब तक 63.7 प्रतिशत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 98.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार जशपुर में 170.9 मिमी, मनोरा में 238.7 मिमी, कुनकुरी में 187.6 मिमी, दुलदुला में 158.2 मिमी, फरसाबहार में 109.6 मिमी, बगीचा में 104.5 मिमी, कोसाबेल में 159.0 मिमी, पत्थलगांव में 170.6 मिमी, सन्ना में 224.6 मिमी तथा बागबहार में 106.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अब तक की सर्वाधिक वर्षा मनोरा तहसील में 238.7 मिमी दर्ज की गई है। वहीं 06 जुलाई को हुई वर्षा में पत्थलगांव तहसील सबसे आगे रही, जहां 18.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रशासन द्वारा लगातार वर्षा की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment