जशपुर: SDM समीर बड़ा एवं SDOP श्री कोशले के नेतृत्व में कैलाश गुफा श्रावण मेला, प्रशासनिक व्यवस्था की हो रही सराहना

जशपुर: बगीचा विकासखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैलाश गुफा धाम में श्रावण मास के दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। दूर-दूर से कांवरियों और श्रद्धालुओं की टोली भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंच रही है।

श्रावण मेले के सफल संचालन में स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायतों की सराहनीय भूमिका देखने को मिल रही है। एसडीएम श्री समीर बड़ा एवं एसडीओपी श्री कोशले के नेतृत्व में सुरक्षा, यातायात, कानून व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की बेहतर एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

वहीं ग्राम पंचायत सारूढ़ाब, सोनगेरसा एवं गायबुड़ा के संयुक्त प्रयास से मेला परिसर में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। स्वच्छता दीदियां प्रतिदिन साफ-सफाई करते हुए सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण कर रही हैं, जिससे पूरा मेला परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित बना हुआ है।

प्रशासन और ग्राम पंचायतों के समन्वित प्रयासों की श्रद्धालु भी सराहना कर रहे हैं। बेहतर व्यवस्थाओं और स्वच्छ वातावरण के कारण इस वर्ष का कैलाश गुफा श्रावण मेला श्रद्धालुओं के लिए आस्था, सुरक्षा और स्वच्छता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment