जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में नवनिर्मित सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण किया। सांस्कृतिक रंगमंच के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो गया है।
सांस्कृतिक रंगमंच का उपयोग गांव में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सामुदायिक बैठकों और अन्य आयोजनों के लिए किया जा सकेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को भी अपनी कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रदर्शन के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा।
लोकार्पण के अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकसित हो रही इस नई सुविधा को गांव की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।