रायपुर। राजधानी के माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) में 76वें बैच के महिला एवं पुरुष नव आरक्षकों की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कुल 642 नव आरक्षकों ने पुलिस सेवा में जिम्मेदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ काम करने की शपथ ली। इस बैच में 434 पुरुष और 208 महिला आरक्षक शामिल हैं।

IG बालाजी राव सोमावार रहे मुख्य अतिथि
समारोह में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (अजाक) बालाजी राव सोमावार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के प्रमुख एवं पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग भी उपस्थित रहे। नव आरक्षकों ने 16 प्लाटूनों में मार्च पास्ट कर प्रशिक्षण के दौरान सीखे अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया।
📌 यह पढ़ें: कुनकुरी में मोबाइल दुकान से 132 हैंडसेट चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
साइबर अपराध से लेकर माओवाद तक का प्रशिक्षण
नव आरक्षकों को कानून, पुलिस प्रक्रिया, अपराध शास्त्र, पुलिस विज्ञान और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। बदलते अपराधों को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर, साइबर अपराध और अंग्रेजी का प्रशिक्षण भी शामिल रहा। इसके साथ माओवाद की समस्या, राज्य की प्रतिक्रिया और प्रदेश के शहीदों के बारे में पढ़ाया गया।
मैदानी प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता, योग, बिना हथियार मुकाबला, बाधा दौड़, रॉक क्लाइम्बिंग, राफ्टिंग और स्लेदरिंग जैसी गतिविधियां कराई गईं। जवानों को आधुनिक हथियारों के संचालन का अभ्यास भी कराया गया।
📌 यह भी पढ़ें: रायपुर ड्रग्स तस्करी केस में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा
परेड का नेतृत्व नव आरक्षक रानू राज ने किया
दीक्षांत परेड का नेतृत्व नव आरक्षक रानू राज ने किया, जबकि चितरंजन बघेल ने परेड कमांडर टूआईसी की जिम्मेदारी संभाली। प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने नव आरक्षकों से सेवा के दौरान अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बनाए रखने का आह्वान किया।
📌 यह पढ़ें: बैलाडीला में वन अपराध दर्ज, NMDC महाप्रबंधक पर कार्रवाई
रायपुर और प्रदेशभर की पुलिस, सुरक्षा तथा जनहित से जुड़ी खबरों के लिए खबर संवाद छत्तीसगढ़ से जुड़े रहें। अपने जिले की प्रमाणित खबरें हमें भेजें।
खबर संवाद छत्तीसगढ़: https://samvadchhattisgarh.com