जशपुर: किलकिला सुशासन शिविर में 7 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति, दिव्यांग को मिला श्रवण यंत्र

जशपुर, 10 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम किलकिला में आयोजित सुशासन शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान कुल 7 पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश वितरित किए गए, जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सकेगा। इसके साथ ही एक दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया, जिससे उसके दैनिक जीवन में सुविधा और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश और आवश्यक सामग्री वितरित करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है। यह अभियान शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment