BREAKING NEWS
जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे जशपुर: महुआ आधारित आजीविका मॉडल को मिला नया आयाम, जशपुर से सुकमा तक हुआ व्यावहारिक आदान–प्रदान ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा , गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन , सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा ,मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ , आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश जशपुर: सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा, गर्भवती पत्नी की हत्या कर बच्ची लेकर फरार हुआ पति , गिरफ्तार रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग रायगढ़: किराए पर लिया ट्रेलर… फिर कर दिया गायब, जीपीएस ने खोल दी पूरी कहानी जशपुर : जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन, विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई जानकारी…! रायगढ़ पुलिस की सामुदायिक पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिक सम्मानित रायगढ़ : रात के अंधेरे में घर में घुसा युवक… नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला रायगढ़ : सड़क पर एक गलती… और जीवनभर का दर्द, पुलिस ने दिया सख्त संदेश रायगढ़ : अटल चौक पर घेराबंदी… गौवंश तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम जशपुर : एनडीपीएस मामलों में चूक नहीं चलेगी… विवेचकों को सिखाई गईं कानूनी बारीकियां रायगढ़: ऑनलाइन सट्टा और महुआ शराब पर एकसाथ प्रहार, दो थानों की बड़ी कार्रवाई… रायगढ़: सप्ताह भर में तीसरी बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का सीधा प्रहार… जशपुर : नवसंकल्प से निकली नई फौज… जिले के 12 युवाओं ने रचा चयन का रिकॉर्ड जशपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर जताया गया संदेह, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज जशपुर : ऑपरेशन ‘आघात’ में बड़ी सफलता, 52 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर : नहर में गंदगी पर प्रशासन सख्त, कांसाबेल में जुर्माना और कानूनी कार्रवाई के निर्देश

रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग

रायगढ़: सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित दबिश देते हुए लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें 4 विधि से संघर्षरत बालक तथा 2 युवक शामिल हैं।

🔹 क्या है पूरा मामला

थाना कोतवाली में दीनदयाल कॉलोनी निवासी एक स्कूली छात्र द्वारा 06 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह शाम के समय अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घड़ी चौक की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के सामने पहले से मौजूद अभय सिंह ठाकुर, कपिश मित्तल एवं उनके साथियों ने पुरानी रंजिश (स्कूल से जुड़ा विवाद) को लेकर उसका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि सभी ने एकराय होकर हाथ-मुक्का, पंच, डंडा एवं अन्य साधनों से मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल छात्र को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

🔹 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 51/2026, धारा 115(2), 126(2), 296, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। विवेचना के दौरान प्रकरण में बलवा की धाराएं जोड़ने की कार्रवाई भी प्रचलन में है।

विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय तथा अन्य आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड की प्रक्रिया की जा रही है।

🔹 परिजनों और स्कूल प्रबंधन को सख्त हिदायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के परिजनों को कार्यालय तलब कर सख्त हिदायत दी कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों, संगति, स्कूल उपस्थिति और व्यवहार पर सतत निगरानी रखें।
संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को भी बुलाकर विद्यार्थियों में अनुशासन एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

🔹 हिरासत में लिए गए आरोपी

(4 विधि से संघर्षरत बालकों के साथ दो आरोपी)

1. अभय सिंह ठाकुर, पिता शंतेश्वर सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर महावीर चौक, थाना कोतवाली, रायगढ़


2. कपिश मित्तल, पिता गोविंद मित्तल, उम्र 18 वर्ष, निवासी कयाघाट जूटमिल, रायगढ़



👉 एसएसपी का कड़ा संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि—
“रायगढ़ जिले में गुंडागर्दी, सार्वजनिक मारपीट और कानून हाथ में लेने की किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी। जिले में शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment