रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान संत एवं जैन मुनि श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सत्य, संयम, सदाचार और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित तरुण सागर जी महाराज का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा। उनके अमूल्य विचार और संदेश सदैव लोगों को नैतिकता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

उन्होंने पुण्यतिथि पर श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बताया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment