रायपुर: भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय समिति की अहम बैठक

रायपुर, 11 जून 2026। राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में गुरुवार को रायपुर के एक निजी होटल में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर में आयोजित अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हो रही है।

बैठक में “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। समिति के सदस्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों, निवेश, निर्यात-आयात गतिविधियों तथा आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रहे हैं।

चर्चा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार को और अधिक मजबूत बनाने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने तथा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। समिति विषय से जुड़े विभिन्न पक्षों पर विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं के सुझाव भी प्राप्त कर रही है।

अध्ययन दौरे का मुख्य उद्देश्य संबंधित हितधारकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करना है, ताकि विषय का व्यापक अध्ययन कर एक विस्तृत एवं तथ्यपरक रिपोर्ट तैयार की जा सके। यह रिपोर्ट भविष्य में व्यापारिक नीतियों और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

बैठक में समिति के सदस्यों ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों की वर्तमान स्थिति, संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर विचार किया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment