रायपुर: अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय – जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

रायपुर, 10 जुलाई 2026। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी पर गंभीर मंथन करते हुए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक (मिसलीडिंग) खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है।

रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में तथ्यपरक, संतुलित और जिम्मेदार पत्रकारिता ही मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने मीडिया और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता तथा सतत संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मीडिया और शासन के बीच सकारात्मक संवाद आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में मीडिया की वर्तमान चुनौतियों, पत्रकारिता के मूल्यों और प्रेस क्लब के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment