रायपुर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ आगमन, मुख्यमंत्री साय के साथ विकास कार्यों की देंगे सौगात

सक्ती: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जा रहा है। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित वृहद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे।

₹121.70 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान जिले में ₹121.70 करोड़ से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 15 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 23 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

2 लाख परिवारों के पक्के घरों का होगा गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2 लाख नवनिर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर चयनित हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से खुशियों की चाबी भी सौंपी जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन की शुरुआत होगी। ग्रामीण आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

महिला स्व-सहायता समूहों और पंचायतों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 270 नवीन इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों का विमोचन किया जाएगा। वहीं ‘अथ उद्यम—आजीविका से उद्यमिता की ओर’ कार्यक्रम के तहत चैलेंज फंड इवेंट का शुभारंभ भी होगा।

ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों और अन्य उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्य की 5 उत्कृष्ट पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की धरती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को ग्रामीण विकास, आवास, महिला सशक्तिकरण और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment