जशपुर के 7 हजार घरों में रूफटॉप सोलर लगाने की तैयारी, 2 किलोवाट पैनल पर मिलेगी 90 हजार रुपये तक सब्सिडी

जशपुर जिले में पीएम सूर्य घर योजना के तहत करीब 7 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है। 2 किलोवाट रूफटॉप सोलर पैनल पर केंद्र और राज्य से कुल 90 हजार रुपये तक अनुदान का प्रावधान है।