सफलता की कहानी:ग्राफटेड टमाटर और मिर्च की खेती से बेहराखार निवासी तोपचंद भण्डारी को मिल रहा अच्छा मुनाफा”टमाटर के विक्रय से 5 लाख से अधिक का हुआ आमदनी…

Please Share With Your Friends Also

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम बेहराखार निवासी तोपचंद भण्डारी को ग्राफटेड टमाटर और मिर्च की खेती से उघान विभाग की तकनीकी सहायता से टमाटर का अच्छा उत्पादन हो रहा है।
            बेहराखार निवासी तोपचंद भण्डारी ने बताया कि पहले व परंपरागत विधि से सब्जी की खेती करते थे जिससे अच्छा फसल नहीं हो पाता था।
उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग से तकनीकी  सहायता मिलने से अपने खेत में ग्राफटिंग टमाटर एवं मिर्च का रोपण मल्चिंग सीट  के माध्यम से किया।
अपने खेत में टमाटर फसल 1.200 हें. एवं 0.300 हें. में ग्राफटेड मिर्च कुल 1.500 हें. में किया। जिससे उनको 225 क्विंटल टमाटर से  6 लाख 75 हजार रूपये का टमाटर विक्रय किया गया उन्होंने बताया कि उनको 5 लाख 60 हजार रूपए का आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ
किसान ने बताया कि वर्तमान में फिर से  ग्राफटेड टमाटर की खेती किए हैं ।
आस पास के किसानो को भी उद्यानीकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आमदनी बढ़ाने का सुझाव देते रहते हैं।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment