जशपुर: कुनकुरी के घाटमुंडा में जल संचय अभियान, ग्रामीणों ने लिया शपथ, श्रमदान से नाला बंधान कार्य शुरू

जशपुर, 24 अप्रैल 2026। जनपद पंचायत कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाटमुंडा में “जल संचय जन भागीदारी” अभियान के तहत सरपंच श्रीमती निशा केरकेट्टा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने जल संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान सामूहिक श्रमदान करते हुए नाले में बोरी बंधान (चेकडैम) का कार्य किया गया।

ग्राम पंचायत में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का भी निर्माण किया जा रहा है। सरपंच श्रीमती निशा केरकेट्टा ने बताया कि पंचायत में 50-5 प्रतिशत मॉडल के तहत जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि जिन हैंडपंपों में पहले से स्वच्छता गड्ढे बने हुए हैं, उनकी मरम्मत कराई जाएगी तथा जहां आवश्यकता होगी वहां नए सोख्ता गड्ढों का निर्माण भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जल स्तर को बढ़ाना और गांव में जल संकट की समस्या को दूर करना है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment