जशपुर: बगीचा में दिव्यांग शिविर में 368 हितग्राहियों को मिला लाभ, यूडीआईडी कार्ड और योजनाओं की दी गई सुविधा

जशपुरनगर, 25 जून 2026। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार 24 जून 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 368 दिव्यांगजनों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के नवनिर्माण और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण वितरण तथा दिव्यांग ऋण योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।

शिविर में ग्राम रौनी रोड, कुरुमकेला (बगीचा) निवासी 88 वर्षीय श्रीमती सालो देवी को श्रवण यंत्र सहायक उपकरण के रूप में प्रदान किया गया। वहीं दो दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा 50 दिव्यांगजनों ने दिव्यांग पेंशन एवं दिव्यांग ऋण योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शिविर में 192 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड के लिए चिन्हांकन एवं पंजीयन भी किया गया।

शिविर में डॉ. दीपदेव कश्यप, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जशपुर, उप संचालक समाज कल्याण श्री धर्मेंद्र कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बगीचा सहित समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत बगीचा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर प्रमाणीकरण, पहचान पत्र और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हुआ, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी बल मिला।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment