रायपुर: मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय सचिवों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया सेवानिवृत्ति से दो वर्ष पहले ही शुरू कर दी जानी चाहिए। इसके लिए सभी विभागों को ऐसे कर्मचारियों की अद्यतन सूची तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में ई-ऑफिस, आधार आधारित उपस्थिति, लोक सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार, सुघ्घर छत्तीसगढ़, नियद नेल्लानार योजना, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं, पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

मुख्य सचिव ने आई-गॉट (iGOT) प्लेटफॉर्म के तहत विभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन करने पर भी जोर दिया।

बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment