जशपुर, 14 अप्रैल 2026। जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र अंतर्गत रेंगले मार्ग स्थित राजपुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण कार्य का सोमवार को भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत 915.14 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिससे क्षेत्र के आवागमन में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रायमुनी भगत शामिल हुईं। उनके साथ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भू नाथ चक्रवर्ती, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रायमुनी भगत ने कहा कि यह पुलिया निर्माण कार्य क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम है। इससे विशेष रूप से बरसात के मौसम में आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से लोगों को राहत मिलेगी और स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति देखने को मिली, जो इस विकास कार्य के प्रति जनता के उत्साह और विश्वास को दर्शाता है। यह परियोजना आने वाले समय में बगीचा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा साबित होगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रीना बरला, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य गेंद विहारी सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरिश आरिक, महामंत्री पवन सिंह, पार्षद व मंडल महामंत्री राजकिशोर जायसवाल, मंडल प्रभारी केशव यादव, रूपेश सोनी, विजय सहाय, एल.आर. चौहान, जनपद सदस्य सविता नागेश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















