Big Breaking Jashpur: शादी का झांसा देकर महिला का  शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलाने के नाम पर आरोपी के द्वारा महिला  से की गई थी डेढ़ लाख रुपए  ठगी
मामला  थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत
थाना  सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध के भा . द.वि की धारा 366, 376(2) तथा 420 के तहत् अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी : जाहिद हुसैन, उम्र 29 वर्ष
———

               ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाना में  रिपोर्ट दर्ज कराया था  कि  आरोपी जाहिद हुसैन वर्ष 2023 से अब तक तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर , प्रार्थिया  को शादी का झांसा देते हुए शारीरिक शोषण करता आ रहा है, इस दौरान आरोपी जाहिद के द्वारा पीड़ित प्रार्थिया को अपने साथ लेकर अंबिकापुर में एक किराए के घर में भी रखा था व पीड़िता से मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस दिलवाने के नाम पर ढाई लाख रुपए भी लिए थे, पीड़ित प्रार्थिया के द्वारा जब आरोपी जनैद से शादी करने हेतु बोलने पर, शादी करने से मना कर रहा है तथा प्रार्थिया द्वारा दिए पैसे को वापस मांगने पर टाल मटोल कर रहा है।
                 रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी जाहिद हुसैन के विरुद्ध भा . द.वि की धारा 366, 376(2) तथा 420 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। आरोपी जाहिद घटना कारित कर फरार था,विवेचना दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी जाहिद ग्राम सन्ना में है, जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस के  द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को सन्ना से हिरासत में लेकर लाया गया।
        पुलिस की पूछताछ में आरोपी जाहिद हुसैन उम्र 29 वर्ष द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर दिनांक 25.02.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
       मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक श्री रवि शंकर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती स्नेह लता सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री मनोज सिंह,प्रधान आरक्षक विनोद खलखो,आरक्षक राजीव लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया की जशपुर पुलिस महिला संबंधी अपराध के लिए संवेदनशील है, अपराध कायम करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment