ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़

रायगढ़, 10 फरवरी 2026। रायगढ़ जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शहर के प्रतिष्ठित होटल ट्रिनिटी में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का खुलासा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में ग्राहकों को अवैध रूप से युवतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना की पुष्टि हेतु योजनाबद्ध तरीके से एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। जैसे ही संकेत प्राप्त हुआ, पुलिस टीम ने शाम करीब 7:30 बजे होटल में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं मिलीं। महिलाओं की गरिमा एवं मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि आर्थिक लाभ के उद्देश्य से ग्राहकों को युवतियां उपलब्ध कराई जाती थीं। इस पूरे मामले में संलिप्त पाए जाने पर होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, ₹6,000 नगद राशि, स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर, वर्ष 2024 से संबंधित किरायानामा एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त की है।

इस प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार आरोपी

1. विनयकांत बरगट, पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, रायगढ़


2. देवेन्द्र सिंह, पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़



जप्त सामग्री

ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल

नगद ₹6,000

स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज

ग्राहकों का नाम दर्ज रजिस्टर

वर्ष 2024 से किरायानामा दस्तावेज

आपत्तिजनक सामग्री

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा एवं अन्य किसी भी अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment