जशपुरनगर, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई अब जशपुर जिले में होगी। महिला एवं बाल विकास जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार यह सुनवाई 22 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष जशपुर में आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरण मयी नायक एवं सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव की उपस्थिति में जशपुर जिले से प्राप्त शिकायती प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई में संबंधित पक्षकारों का प्रकरणों के निराकरण तक उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।