जशपुर: नशे की गिरफ्त से 170 लोगों को मिली नई जिंदगी, मुफ्त पुनर्वास केन्द्र बना सहारा

जशपुरनगर, 18 जून 2026। जशपुर जिले में नशा उन्मूलन और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस केन्द्र में पिछले दो वर्षों के दौरान अब तक 170 हितग्राहियों को नशामुक्ति के लिए एक माह का पुनर्वास प्रदान किया जा चुका है।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र भागलपुर रोड स्थित रणजिता स्टेडियम के पीछे तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने संचालित किया जा रहा है। केन्द्र में नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों को पूर्णतः निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

केन्द्र के अधीक्षक ने बताया कि पुनर्वास अवधि के दौरान हितग्राहियों को योग, पौष्टिक भोजन, आवास, नियमित काउंसलिंग तथा मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे उन्हें नशे की आदत छोड़ने और सामान्य जीवन में लौटने में सहायता मिलती है।

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि परिवार का कोई सदस्य या परिचित व्यक्ति नशे की समस्या से ग्रसित है तो उसे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराकर इस सुविधा का लाभ दिलाएं। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए केन्द्र के अधीक्षक श्री नंद कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 8103110460 पर संपर्क किया जा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment