मुख्यमंत्री ने बगिया में एक आरोग्य अमृत अवलेह’ का किया शुभारंभ

जशपुरनगर 22 फ़रवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा विगत दिवस 21 फरवरी को आरोग्य अमृत अवलेह  का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह उत्पाद आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा एवं आधुनिक आवश्यकताओं के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
     ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ एक विशेष रूप से निर्मित आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन है, जो पारंपरिक Chyawanprash की श्रेष्ठता से प्रेरित है। इसे इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायक हो। साथ ही यह स्मरण शक्ति, एकाग्रता एवं मानसिक स्फूर्ति को बढ़ाने में भी उपयोगी है। वर्तमान समय की भागदौड़ एवं तनावपूर्ण जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए यह उत्पाद सभी आयु वर्ग के लिए लाभकारी एवं उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
       
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन आयुर्वेद, वनौषधि एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं सुरक्षित स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, ताकि आमजन स्वस्थ एवं सशक्त जीवन व्यतीत कर सकें। ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ औषधीय वनस्पतियों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है और यहां उपलब्ध वन संपदा का वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग कर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।
     इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे राज्य की स्वास्थ्य उन्नयन दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment