जशपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित ,कलेक्टर श्री व्यास ने जारी किए आदेश

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर 27 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के नियम 08 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जशपुर जिले में 03 स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
        घोषित अवकाश में रथयात्रा 16 जुलाई 2026, गुरुवार, कुंवर पूर्णिमा (करम परब) 26 अक्टूबर 2026 सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवंबर 2026, सोमवार शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं’ होगा। बैंक और कोषालय में सामान्य रूप से कार्य होगा।
        जशपुर जिले में करम परब आदिवासी समाज का प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार है। इस दिन अवकाश घोषित होने से स्थानीय परंपराओं को सम्मान मिला है।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment