बगीचा छात्रा आत्महत्या मामला: कलेक्टर ने जांच टीम की गठित : 7 दिन के अंतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश… पढ़िए पूरी खबर

जशपुर 24 नवंबर 25/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जांच टीम गठित किया और टीम को 7 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड बगीचा  भीतघरा (ग्राम गवासी) के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने छात्रावास के स्टडी रूम में दिनांक 23.11.2025 को आत्महत्या कर ली है।
उपरोक्त घटना की विस्तृत दण्डाधिकारी जाँच हेतु जाँच समिति निम्नानुसार गठित किया
इनमें अनुविभागीय दण्डाधिकारी बगीचा अध्यक्ष और
विकास खंड शिक्षा अधिकारी बगीचा सदस्य
मण्डल संयोजक बगीचा सदस्य
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास दुलदुला सदस्य

श्रीमती रमावती सिंह, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत आईसीपीएस जशपुर सदस्य
श्री चैतन राम यादव, परामर्शदाता आईसीपीएस जशपुर सदस्य बनाया गया है।

निम्नानुसार बिन्दुओं पर जाँच समिति द्वारा जांच की जायें:-
कक्षा 9 वीं की छात्रा की मृत्यु का कारण, किन कारणों के संबंध में विस्तृत जाँच।
छात्रावास में सुरक्षा के उपाय तथा सुरक्षा में चूक लापरवाही के दोषी।

घटना किन परिस्थितियों में हुई ?
जाँच अधिकारी अन्य कोई बिन्दु जोड़ना चाहे।

भविष्य के लिए सुझाव।
उपरोक्त बिन्दुओं पर जाँच प्रतिवेदन 07 दिवस में पेश किया जाए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment