BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार…. जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ 82 हजार रुपए किए स्वीकृत जशपुरनगर: सुरेशपुर में खराब सोलर हाई मास्ट की मरम्मत हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अंबिकापुर को भेजा गया प्रस्ताव जीपीएम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 करोड़ लागत के 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन का किया शुभारंभ रायगढ़: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 32 गौवंश मुक्त, आरोपी गिरफ्तार जशपुर: आधी रात JCB लेकर पहुंच गए आरोपी… घर तोड़ा, कुचलने की भी कोशिश ,दो आरोपी गिरफ्तार — अन्य फरार जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे जशपुर: महुआ आधारित आजीविका मॉडल को मिला नया आयाम, जशपुर से सुकमा तक हुआ व्यावहारिक आदान–प्रदान ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा , गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन , सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा ,मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ , आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश जशपुर: सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा, गर्भवती पत्नी की हत्या कर बच्ची लेकर फरार हुआ पति , गिरफ्तार रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग रायगढ़: किराए पर लिया ट्रेलर… फिर कर दिया गायब, जीपीएस ने खोल दी पूरी कहानी जशपुर : जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन, विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई जानकारी…! रायगढ़ पुलिस की सामुदायिक पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिक सम्मानित रायगढ़ : रात के अंधेरे में घर में घुसा युवक… नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला रायगढ़ : सड़क पर एक गलती… और जीवनभर का दर्द, पुलिस ने दिया सख्त संदेश रायगढ़ : अटल चौक पर घेराबंदी… गौवंश तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम जशपुर : एनडीपीएस मामलों में चूक नहीं चलेगी… विवेचकों को सिखाई गईं कानूनी बारीकियां रायगढ़: ऑनलाइन सट्टा और महुआ शराब पर एकसाथ प्रहार, दो थानों की बड़ी कार्रवाई… रायगढ़: सप्ताह भर में तीसरी बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का सीधा प्रहार…

जीपीएम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 करोड़ लागत के 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन का किया शुभारंभ

जीपीएम, 11 फरवरी 2026। जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए नवीन जिला अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अस्पताल 100 बिस्तरों की क्षमता वाला अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र होगा, जिससे जिलेवासियों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री प्रणव मरपच्ची ने की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव होता है।” उन्होंने कहा कि नए अस्पताल भवन से जीपीएम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जब शासन और समाज मिलकर कार्य करते हैं तो बड़े सामाजिक परिवर्तन संभव होते हैं।

52 पंचायतें टीबी मुक्त, 71 बाल विवाह मुक्त

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले की 52 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त तथा 71 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया। संबंधित सरपंचों को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि बाल विवाह मुक्त घोषित पंचायतों में पिछले दो वर्षों में एक भी बाल विवाह का मामला सामने नहीं आया, वहीं टीबी मुक्त पंचायतों में दो से तीन वर्षों से कोई नया प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों और जनजागरूकता अभियानों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली गति

मुख्यमंत्री ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता फैलाने के लिए तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क सामूहिक दवा सेवन कराया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक श्री अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैंकरा, अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment