जशपुर: मतदाता जागरूकता अभियान कंडोरा में  बिहान दीदियों ने लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

जशपुरनगर :- कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस 24 जनवरी को कुनकुरी विकासखण्ड के कंडोरा में नई दिशा संकुल संगठन के बिहान दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान रंगोली और मेहंदी लगाकर मतदान हमारा अधिकार है, मतदान अवश्य करें इस संदेश के साथ आमजनों को जागरूक किए गए। इसके साथ ही बिहान दीदियों ने लोगों को डोर-टू-डोर जाकर मतदान करने का संदेश दिया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment