जशपुर: नगर पंचायत बगीचा में ई.व्ही.एम से वोट डालने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी

जशपुरनगर:- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में जिले में मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान कार्यक्रम जाबो चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदान हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा जिले में मतदान हेतु जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए है। 
  नगरीय निकायों के चुनाव ई.व्ही.एम. के माध्यम से संपन्न कराया जाना है। इसी कड़ी में नगर पंचायत बगीचा में जाबो कार्यक्रम के तहत लोगों को ई.व्ही.एम. की क्रियाविधि के बारे में बताने के साथ ही ई.व्ही.एम से किस तरह से वोट डाला जाता है इसके बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। आज आब्जर्वर श्री सुनील चंद्रवंशी के द्वारा जाबो कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत बगीचा में ई.व्ही.एम से लोगों को जागरूक किए जाने संबंधी कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया गया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment