जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जगदलपुर 28 फरवरी 2025
कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बकावण्ड ग्राम तारापुर निवासी बरजोराम पटेल की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती चैती पटेल को और तहसील दरभा ग्राम कटेनार निवासी फूलो मंडावी और मनेश की मृत्यु पानी में डूबने से पति एवं पिता श्री बुधराम मंडावी को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment