जशपुर : कलेक्टर ने पेंशन और श्रमिक योजनाओं के लंबित कार्य जल्द पूरे करने के दिए निर्देश, आधार सीडिंग, पेंशनर सत्यापन और श्रमिक पंजीयन में तेजी लाने पर जोर

जशपुर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने समाज कल्याण एवं श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने डीएलसी पेंशनर सत्यापन, एनएसएपी पोर्टल में आधार एंट्री और बैंक खातों की आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को पेंशन का लाभ निर्बाध रूप से समय पर मिलता रहे।


उन्होंने सिकल सेल से प्रभावित पात्र मरीजों के नियमानुसार यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए।
श्रम विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने सभी पात्र श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अन्य राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों का ऑनलाइन अद्यतन रिकॉर्ड नियमित रूप से रखने और श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


वहीं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment