जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण जल्द पूरा करने के दिए निर्देश , आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया समेत ,बच्चों की अपार आईडी और पोषण आहार पर भी जोर

जशपुर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में निर्माणाधीन शेष आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के साथ सभी केंद्रों में पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।


कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाए, ताकि बच्चों से संबंधित आवश्यक जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज हो सके।
उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment