जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश ,लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने पर जोर

जशपुर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में आगामी सरगुजा ओलंपिक को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment