जशपुर: जिला पंचायत सीईओ ने सन्ना,सारूढाब, सामरबार और रोकड़ा में जनमन सह मल्टीपर्पस निर्माण का किया निरीक्षण …. पढ़िए पूरी खबर

जशपुरनगर 07 अगस्त 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने बुधवार को बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सन्ना , सारूढाब, सामरबार और रोकड़ा में जनमन आवास का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सारूडाप में 16, सामरबार में 23 और रोकड़ा में 20 जनमन आवास का अवलोन किया। वहीं सन्ना के बला दर पाठ में निर्माणाधीन मल्टी परपस केंद्र का भी अवलोकन किया। 

इस दौरान जनमन आवास के हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले वे कच्चे मकान मे रहते थे और अब पक्का मकान पाकर बहुत खुश हैं। उन्होने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिए।
            निरीक्षण के दौरान आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह, बगीचा जनपद पंचायत सीईओ, महिला बाल विकास अधिकारी, सभी पंचायत के सरपंच- सचिव व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment