जशपुर: मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी (NFDP) पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
विभाग के अनुसार मछली पालन से जुड़े व्यक्ति, समूह, समिति एवं अन्य हितग्राही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। सीएससी के माध्यम से पंजीयन कराने पर निर्धारित शुल्क में से 20 रुपये सीएससी संचालक को तथा 80 रुपये हितग्राही को प्राप्त होंगे। पंजीयन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता होना आवश्यक है।
पंजीयन से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड के मत्स्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने जिले के सभी पात्र मत्स्य कृषकों से जल्द से जल्द एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराकर विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।
संपर्क अधिकारी:
पत्थलगांव: रविशंकर – 9244520073
कुनकुरी/दुलदुला: शीला मिंज – 7746839457
जशपुर: अरविंद डनसेना – 9887299753
मनोरा: इन्द्राणी साह – 9827890842
बगीचा: अभिनीत कुमार सिंह – 7999565025
कांसाबेल: अम्बिका पैंकरा – 8224835485
फरसाबहार: श्वेता प्रधान – 7247071600