जशपुर: सीएम हेल्पलाइन से 12 दिन में शुरू हुई दिव्यांग पेंशन, प्रमनाथ मिर्रे को मिला लाभ

जशपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। विशेषकर दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों के लिए यह व्यवस्था राहत और भरोसे का केंद्र साबित हो रही है।

जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी प्रमनाथ मिर्रे लंबे समय से दिव्यांग पेंशन शुरू कराने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उनके पुत्र प्रताप मिर्रे ने 20 जून को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर तत्काल कार्रवाई की और महज 12 दिनों के भीतर शिकायत का निराकरण करते हुए प्रमनाथ मिर्रे की दिव्यांग पेंशन शुरू कर दी गई।

प्रमनाथ मिर्रे और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो काम लंबे समय से नहीं हो पा रहा था, वह सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से कुछ ही दिनों में पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था दिव्यांगों एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए बेहद सुविधाजनक और भरोसेमंद साबित हो रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment