BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि कलेक्ट्रेट का अफसर बनकर रचा था जाल… दो युवकों से 4.35 लाख की ठगी, आरोपी गया जेल जशपुर: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा सहित प्लेसमेंट सुनिश्चित मुख्यमंत्री श्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट ,मुख्यमंत्री श्री साय ने किया सम्मानित, राज्य का नाम रोशन करने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा”  का किया शुभारंभ डिजिटल किसान किताब और ऋण पुस्तिका का शुभारंभ ,पारदर्शी और तकनीक-सक्षम राजस्व व्यवस्था की ओर ऐतिहासिक कदम सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कोरिया महोत्सव का शुभारंभ: जिलेवासियों को 156 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात जशपुर: नवगुरुकुल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं कुनकुरी की नेहा खाखा जशपुर: एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी पर प्रहार, लोदाम व सिटी कोतवाली क्षेत्र से 95 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार जशपुर: हिस्से की रकम मांगना पड़ा भारी… पिता ने बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश ,पिता-माता व भाई गिरफ्तार जशपुर: सारुडीह में स्कॉर्पियो-बुलेट से खतरनाक स्टंट, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर MV एक्ट के तहत कार्रवाई
जशपुर: शासकीय विद्यालय के व्याख्याता दीपक तिग्गा निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश ,बच्चों को बाइबिल बांटने संबंधी वायरल खबर के बाद बड़ी कार्रवाई…
मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट  सुविधाओं का किया अवलोकन, ओपन थिएटर का किया लोकार्पण सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परीक्षार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश, कहा—हौसले के साथ दें परीक्षा जशपुर: बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के लिए 18 से 27 फरवरी तक जनपद स्तर पर बैंक मेला जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी 36 आवेदनों की समस्याएँ, समयबद्ध निराकरण के निर्देश जशपुर: मुद्रा लोन से आत्मनिर्भर बनीं बुढाडांड की प्रीति गुप्ता, सालाना 2.50 लाख की आय जशपुर: गम्हरिया स्कूल (NH-43) के समीप सड़क हादसा, स्कूटी व पिकअप में टक्कर ,तीन नाबालिग घायल, एक रांची रेफर… पढ़िए पूरी खबर जशपुर: सिंगिबहार पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 श्रद्धालु सुरक्षित — चालक को झपकी आने से हुआ हादसा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना रायगढ़ में महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण PM Surya Ghar Yojana PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री! जानें ऑनलाइन आवेदन और सब्सिडी का पूरा सच महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास रायगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसमनारा में 50 लाख के सामुदायिक भवन विस्तार की घोषणा की, किसानों को होली से पहले अंतर राशि देने का ऐलान जशपुर: नन्हेसर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भारी भीड़, मेले और सुरक्षा व्यवस्था ने संभाला मोर्चा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, 15 वर्षीय किशोर की मौत; आरोपी बाइक सवार फरार महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

डिजिटल किसान किताब और ऋण पुस्तिका का शुभारंभ ,पारदर्शी और तकनीक-सक्षम राजस्व व्यवस्था की ओर ऐतिहासिक कदम

रायपुर, 18 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ में आज डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज निवास कार्यालय में डिजिटल किसान किताब का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उमेश कुमार पटेल और श्रीकांत वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली भाग 1से 4 पुस्तक का भी विमोचन किया गया। यह पहल राज्य के किसानों और भूमिधारकों को आधुनिक, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस अवसर पर संचालक भू अभिलेख श्री विनीत नन्दनवार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
     डिजिटल किसान किताब अब पारंपरिक मैन्युअल किसान किताब का स्थान लेगी। इसके माध्यम से किसानों को अपनी भूमि संबंधी जानकारी कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा भुइया पोर्टल पर B-1 एवं P-II रिपोर्ट के साथ उपलब्ध रहेगी, जिसे किसान आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
     डिजिटल प्रणाली में आवश्यक विवरण स्वतः अपडेट होते रहेंगे, जिससे जानकारी संशोधन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त होगी। साथ ही, संबंधित पटवारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति उपलब्ध होने से दस्तावेजों की वैधता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
     इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने  कहा कि डिजिटल ऋण पुस्तिका केवल एक तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, सशक्त और नागरिक-केन्द्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ बड़ी संख्या में किसान अपनी आजीविका के लिए भूमि पर निर्भर हैं। अब ऋण पुस्तिका से संबंधित जानकारी ऑनलाइन और वास्तविक समय में उपलब्ध होने से किसानों को बैंक ऋण, फसल ऋण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।
    मंत्री ने बताया कि डिजिटल प्रणाली से त्रुटियों में कमी आएगी, अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित होगी और प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक सरल एवं प्रभावी बनेगी। यह पहल “डिजिटल छत्तीसगढ़” की अवधारणा को मजबूती प्रदान करेगी तथा शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को और सुदृढ़ बनाएगी। उन्होंने राजस्व विभाग, NIC तथा परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों और तकनीकी टीम को बधाई देते हुए नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिकतम उपयोग करें।
    डिजिटल किसान किताब और डिजिटल ऋण पुस्तिका का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में राजस्व सुधारों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और राज्य को डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment