सामुदायिक भवन एवं खेल मैदान जीर्णोद्धार कार्य का श्रीमती कौशल्या साय ने किया भूमिपूजन, 12 पानी टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जशपुरनगर। श्रीमती कौशल्या साय ने फरसाबहार क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए कई महत्वपूर्ण सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।फरसाबहार तहसील क्षेत्र के मुंडाडीह में 25 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पगुराबहार में खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये के कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही ग्राम मंसगामारा में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित कीर्तन मंडप का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।श्रीमती साय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के घोषणा से स्वीकृत फरसाबहार के तामामुण्डा में कुम्हार समाज हेतु 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा बरहाटोली पण्डरीपानी में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमि पूजन किया।
     इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय समाज को बैठकों, आयोजनों एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर उन्होंने फरसाबहार तहसील क्षेत्र में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक निधि से स्वीकृत 12 पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टैंकर 12 पंचायतों में जाकर पानी  उपलब्ध कराएंगे, जिससे आम नागरिकों को भीषण गर्मी में पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
   इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि कुम्हार समाज हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके विकास और सशक्तिकरण के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संवाद और सांस्कृतिक संरक्षण का केंद्र होगा। यहां समाज के लोग अपने सामाजिक कार्यों, बैठकों और सांस्कृतिक आयोजनों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कर सकेंगे।
   उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत एवं श्रीमती दुलारी सिंह, श्री भजन साय, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मुक्तेश्वर साय, पूर्व मंडल अध्यक्ष तपकरा श्री कपिलेश्वर सिंह, महामंत्री श्री घनश्याम यादव, श्री गजानंद चक्रेश, श्री प्रियांश भगत, सुशीला चौहान, श्री योगेश मिश्रा, श्रीमती प्रमिला पैंकरा, श्रीमती रेणुका पैंकरा, श्री मंगरू साय, कुम्हार समाज के प्रमुख खिरोधर राम, कुम्हार समाज अध्यक्ष रामधन बेहरा उपाध्यक्ष कुम्हार समाज
श्री सुदर्शन मानिक उपाध्यक्ष कुम्हार समाज के लोग तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment