BREAKING NEWS
जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे जशपुर: महुआ आधारित आजीविका मॉडल को मिला नया आयाम, जशपुर से सुकमा तक हुआ व्यावहारिक आदान–प्रदान ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा , गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन , सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा ,मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ , आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश जशपुर: सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा, गर्भवती पत्नी की हत्या कर बच्ची लेकर फरार हुआ पति , गिरफ्तार रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग रायगढ़: किराए पर लिया ट्रेलर… फिर कर दिया गायब, जीपीएस ने खोल दी पूरी कहानी जशपुर : जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन, विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई जानकारी…! रायगढ़ पुलिस की सामुदायिक पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिक सम्मानित रायगढ़ : रात के अंधेरे में घर में घुसा युवक… नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला रायगढ़ : सड़क पर एक गलती… और जीवनभर का दर्द, पुलिस ने दिया सख्त संदेश रायगढ़ : अटल चौक पर घेराबंदी… गौवंश तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम जशपुर : एनडीपीएस मामलों में चूक नहीं चलेगी… विवेचकों को सिखाई गईं कानूनी बारीकियां रायगढ़: ऑनलाइन सट्टा और महुआ शराब पर एकसाथ प्रहार, दो थानों की बड़ी कार्रवाई… रायगढ़: सप्ताह भर में तीसरी बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का सीधा प्रहार… जशपुर : नवसंकल्प से निकली नई फौज… जिले के 12 युवाओं ने रचा चयन का रिकॉर्ड जशपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर जताया गया संदेह, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज जशपुर : ऑपरेशन ‘आघात’ में बड़ी सफलता, 52 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर : नहर में गंदगी पर प्रशासन सख्त, कांसाबेल में जुर्माना और कानूनी कार्रवाई के निर्देश

रायगढ़ : सड़क पर एक गलती… और जीवनभर का दर्द, पुलिस ने दिया सख्त संदेश

रायगढ़, 08 फरवरी 2026/ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा एक साथ सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिदिन सघन जांच की जा रही है, वहीं औद्योगिक एवं अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना कोतरारोड़ प्रभारी निरीक्षक श्री मोहन भारद्वाज द्वारा जिंदल वाहन पार्किंग परिसर में वाहन चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित चालकों को यातायात नियमों के पालन, दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि तेज रफ्तार, लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। एक छोटी-सी चूक न केवल चालक के लिए बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए जीवनभर का दर्द बन सकती है।

कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराते रहें। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नागरिक को शासन द्वारा सम्मानित किया जाता है एवं 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम में थाना कोतरारोड़ का पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा। रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न रहकर नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “सड़क पर सतर्कता ही वास्तविक सुरक्षा है। यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल कानून का अपराध है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन को खतरे में डालता है। रायगढ़ पुलिस लापरवाही, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि वे जिम्मेदार चालक बनें और दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएँ, ताकि अनमोल जिंदगियाँ बचाई जा सकें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment