रायपुर : केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 7 जनवरी को खैरागढ़ एवं 8 जनवरी को मुंगेली के दौरे पर

रायपुर, 06 जनवरी 2026
प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 07 जनवरी से 08 जनवरी दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, कोरबा जिले के दौर पर जाएंगे। इस दौरान  वे 07 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे रायपुर से खैरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 02:00 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्ट्रेट सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 03:30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री देवांगन 08 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे रायपुर से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे, दोपहर 12:30 बजे मुंगेली जिले के कलेक्ट्रेट सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 03:00 बजे मुंगेली जिले से कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 06:00 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा आगमन एवं विश्राम।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment