रायपुर: मुख्यमंत्री आज होटल बेबीलॉन और लोक भवन में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों में डिजिटल न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को नशा मुक्त भारत के संकल्प से जोड़ने से संबंधित आयोजन शामिल हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड पहुंचेंगे।

सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक मुख्यमंत्री “State Level Workshop on Strengthening Digital Justice Through New Criminal Laws” में शामिल होंगे। कार्यशाला का उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से डिजिटल न्याय प्रणाली को और मजबूत बनाना है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे लोक भवन के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वे लोक भवन में आयोजित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” कार्यक्रम में शामिल होंगे। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा।

दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे लोक भवन से प्रस्थान कर 1:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment