रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक प्रारंभ हो गई। बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।