जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय भवनों में आगामी 01 नवम्बर से 05 नवम्बर 2025 तक रोशनी की जाएगी।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालयों में स्थित सभी शासकीय भवनों पर 25 वर्षाे की विकास यात्रा की थीम को प्रदर्शित करते हुए रोशनी करने के लिए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व भी सौंपे हैं।
जिला मुख्यालय में 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित होगी।




















