जाबो कार्यक्रम के तहत लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने किया जा रहा जागरूक”अभियान चलाकर जशपुर के शहरी वार्डों में ईवीएम मशीन की दी जा रही जानकारी….

जशपुरनगर:- कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव के दिशा-निर्देश में जशपुर विकासखंड के विभिन्न शहरी वार्डों में जाबो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जशपुर के बाकी टोली चौक, तहसील कार्यालय परिसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खजांची टोली,मधुबन टोली, कदमटोली सहित अन्य स्थानीय स्थानों में लोगों को ईवीएम मशीन की जानकारी दी जा रही है। और लोगों के शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है।
           मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें मतदान की प्रक्रिया के महत्व के बारे में समझाना और निष्पक्ष मतदान की अहमियत पर लोगों को जानकारी देना है। यह अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जाता है। जन जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, और सामुदायिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मीडिया प्रचार रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया, और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाना, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं युवाओं को मतदान के महत्व पर रचनात्मक तरीके से जानकारी देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन और मोबाइल ऐप्स मतदाता सूची, उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऐप्स का प्रचार किया जाता है। इस अभियान के उद्देश्य से चुनावों में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment